सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में सोमवार को गैस सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं विभाग तथा ऊर्जा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में संयंत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 33 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदा कर्मी शामिल थे। इस अवसर पर सहायक जीएम (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएं) सुखदेव महतो तथा सहायक जीएम (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) भानु प्रताप सिंह थे।


