बीएसएल में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20 प्रशिक्षु हुए शामिल

सिटी रिपोर्टर | बोकारो बीएसएल के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग में बुधवार को एबीबी ड्राइव्स (एसीएस-880) पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। 30 मई तक आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से कुल 20 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। उदघाटन सत्र में मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सरकार, नीता बा, महाप्रबंधक हरिहर राउत उपस्थित थे। जय नारायण यादव प्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों व अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सरकार ने कहा कि औद्योगिक प्रयोग में लाए जाने वाले मोटर को स्मार्ट, सुरक्षित और कुशल तरीके से नियंत्रित करना संयंत्र के उत्पादन प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है। नीता बा ने सभी प्रतिभागियों से अधिकतम ज्ञान अर्जित करने तथा अपने ज्ञान को विभाग के लोगों के साथ साझा करने का अनुरोध किया। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन जय नारायण यादव प्रबंधक ने की। कार्यक्रम के आयोजन में ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के वरीय ऑपरेटर नवनीत कुमार सिंह, ओसीटीटी भीम प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *