बोकारो | चास मु. थाना क्षेत्र की बोदरो निवासी गीता देवी के फर्द बयान पर सरायढेला पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। कहा है कि बेटे संजय ने अपनी पत्नी सुमन देवी के बहकावे में आकर तेजाब का छिड़काव कर दिया, जिससे गीता देवी व एक 6 वर्षीय बच्ची जल गई। इसके पहले भी बहु सुमन देवी ने बेटे संजय सोनार को 3-4 महीने का एक्सपायरी दवा खिलाती थी और अन्य बेटा व पतौहू को भी जहर देकर जान से मारने की धमकी देती थी। तेजाब का छिड़काव होने के बाद पतौहू सुमन अपने मायके भाग गई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।


