बोकारो | सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी को-ऑपरेटिव मोड़ के पास स्क्रैप व्यवसाय को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इसको लेकर वहीं के रौशन कुमार ने सेक्टर-12 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में राकेश पांडे, आदित्य कुमार सिंह व अन्य को आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष स्क्रैप के धंधे से जुड़े हुए हैं। वैध और अवैध स्क्रैप के को लेकर दोनों पक्षों के बीच लेन-देन का मामला है, जिसके कारण विवाद उत्पन्न हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें जो भी दोषी होगा, वह जेल जाएगा।


