सिटी रिपोर्टर | बोकारो नव पदस्थापित उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को सेक्टर-5 स्थित मानव सेवा आश्रम का जायजा लिया। उपायुक्त ने आश्रम के दिव्यांग बच्चों के आवासन, रसोई घर, शौचालय, खेलकूद आदि की जानकारी ली। उन्होंने आश्रम संचालक से बच्चों को मिल रहे सुविधाओं के संबंध में जाना। साथ ही आश्रम में व्याप्त समस्याओं से भी अवगत हुए। उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। कहा कि सभी समस्याओं को चिह्नित करते हुए निष्पादन की दिशा में काम करना है। मानव सेवा आश्रम से मैंने अपने कार्यों की शुरुआत की है। यह मानव सेवा नहीं, बल्कि ईश्वरीय सेवा है। बच्चे ईश्वर के साक्षात रूप होते हैं। मुझे गर्व है कि मैं इन बच्चों के बीच कुछ समय व्यतीत किया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीटीओ वंदना शेजवलकर, सहायक निदेशक पियूष, सीएसआर नोडल पदाधिकारी शक्ति, अविनाश कुमार सिंह आदि थे।


