सेल ने इस वित्तीय वर्ष में 16% की वृद्धि हासिल की

बोकारो | स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बुधवार को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2024-25 के वार्षिक वित्तीय परिणाम घोषित किए। कंपनी ने आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 1.60 रुपए प्रति शेयर, अंकित मूल्य 10 रुपए प्रति शेयर का अंतिम लाभांश प्रस्तावित किया है। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि ट्रेड पॉलिसीज और इम्पोर्ट डॉयनेमिक्स में बदलाव से आकार लेने वाले मौजूदा वैश्विक इस्पात परिदृश्य में सेल अनुकूलता और रणनीतिक दक्षता का प्रदर्शन जारी रखे हुए है। हमारे नवीनतम वित्तीय परिणाम परिचालन दक्षता, सतत विकास और स्टेकहोल्डर्स के लिए वैल्यू क्रिएशन के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ और आयात दबावों से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, हमारा प्रदर्शन काफी मजबूत रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *