सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेलो का रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

भास्कर न्यूज | तेलो जैक मैट्रिक की परीक्षा में सरस्वती विधा मंदिर तेलो में कुल 140 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिसमें विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा में राहुल पांडेय ने कुल 473 अंक एंव अंकित कुमार ने 470 अंक लाकर जिला टॉप टेन की सूची में अपना स्थान बनाया है। जबकि विद्यालय स्तर पर राहुल पांडेय ने प्रथम स्थान एवं अंकित कुमार ने द्वितीय स्थान लाकर विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का नाम रौशन किया है। राहुल पांडेय के पिता सुजीत पांडेय जनरल स्टोर की दुकान चलाते है, माता गृहिणी है। वह आगे चल कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। वही अंकित कुमार के पिता बलदेव महतो एक किसान है एवं माता रेखा देवी गृ​िहणी है। अंकित कुमार आगे कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में पढ़ाई करना चाहते हैं। विद्यालय में कुल 140 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल हुए जिसमें प्रथम स्थान में 136 विधार्थी एंव द्वितीय स्थान में 6 विद्यार्थी रहे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से जिला टॉपर को मिठाई खिलाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *