बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में छात्रा अर्शिया शर्मा यूनिवर्सिटी में सेकेंड टॉपर

भास्कर न्यूज| लुधियाना पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने दिसंबर 2024 में हुई मल्टीडिसिप्लिनरी/इंट रडिसिप्लिनरी बीएससी ऑनर्स बायोटेक्नोलॉजी पहले सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, खालसा कॉलेज फॉर वुमेन सिविल लाइंस की बायोटेक्नोलॉजी विभाग की छात्रा अर्शिया शर्मा ने 8.25 एसजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया है। बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने कुल छह जिला स्तरीय स्थान प्राप्त किए हैं। अर्शिया ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. कमलजीत ग्रेवाल और प्रबंधन ने विभाग को बधाई दी और उनकी मेहनत की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *