बीकानेर के लूणकरनसर की आठ स्कूली लड़कों का नेशनल खो-खो टुर्नामेंट के लिए राजस्थान टीम में चयन हुआ है। इनमें से चार खिलाड़ी सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर और दो खिलाड़ी लूणकरणसर ब्लॉक की हैं। वहीं दो और स्टूडेंट्स का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 23 से 28 दिसंबर तक जबलपुर, मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले नेशनल स्कूल टूर्नामेंट में राजस्थान की ओर से खेलेंगी। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के कौच शशि शेखर जोशी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सादुल स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर के जितेंद्र कुमार, लोकेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह रावत, प्रदीप कुमार और लूणकरनसर के खोखराणा गांव के सुभाष गोदारा व खियेरा गांव के युवराज भादू शामिल हैं। वहीं गर्ल्स निरमा व प्रियंका का भी राजस्थान गर्ल्स टीम में चयन हुआ है। नेशनल लेवल पर होने वाले टुर्नामेंट में भी इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इन खिलाड़ियों का 19 वर्ष आयु वर्ग में राजस्थान टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर खो खो संघ के असगर अली,राजस्थान 17 वर्ष खो खो टीम के मुख्य कौच मोहनलाल कस्वां, खियाराम, बद्रीनारायण शर्मा आदि प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी वहीं खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। कंटेंट : अशोक झोरड़, लूणकरनसर


