रणथंभौर दुर्ग के गेट आज एक बार फिर बाघिन रिद्धि और उसके दो शावक आ धमके। रणथंभौर दुर्ग के गेट पर रिद्धि और उसके शावक आने से यहां एक बारगी हड़कंप मच गया। हालांकि जोगी महल के गेट पर तैनात वनकर्मियों ने इस दौरान मोर्चे संभाला और बाघिन व उसके शावकों की ट्रैकिंग शुरू की। यहां करीब 10 से 15 मिनट तक चहलकदमी करने के बाद बाघिन रिद्धि और उसकी शावकों ने जोन नंबर तीन की ओर रुख किया। करीब 15 मिनट तक चहल-कदमी करते रहे बाघिन और शावक दरअसल, गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बाघिन रिद्धि और उसके दो शावक रणथंभौर दुर्ग के गेट पर आ गए। जिससे यहां मौजूद श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया। इस दौरान जोगी महल गेट पर तैनात वनकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को बाघिन व उसके दोनों शावकों के मूवमेंट से दूर किया। यहां करीब 15 मिनट तक बाघिन व उसके शावक चहलकदमी करते रहे। जिसके बाद बाघिन व उसके शावकों ने जोन नंबर तीन की ओर रूख किया। जिसके बाद यहां श्रद्धालुओं और वनकर्मियों ने राहत की सांस ली। उल्लेखनीय है कि पिछले एक से डेढ़ साल से रणथम्भौर दुर्ग में बाघ बाघिन और शावकों का मूवमेंट बना हुआ है। इससे पहले रणथंभौर दुर्ग में 60 साल के बुजुर्ग पुजारी की बाघ के हमलें में मौत हो चुकी है। रणथंभौर दुर्ग में बाघिन व शावकों का मूवमेंट….


