बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का युवक 6 पिस्तौल के साथ काबू, 12वीं में पढ़ रहा

भास्कर न्यूज | अमृतसर सीआईए स्टाफ ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 12वीं की पढ़ाईकर रहे एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान मेहता के रहने ओंकार सिंह (18) के रूप में हुई है। आरोपी ओंकार यूके में बैठे धर्म सिंह उर्फ धर्मा संधू का करीबी है। धर्मा, पाकिस्तान में बैठे कुख्यात आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी है। पुलिस ने ओंकार से 6 आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, इनमें 4 ग्लॉक और 2 पीएक्स पिस्तौल शामिल हैं। यह मॉड्यूल विदेशों में बैठे आतंकी संगठनों और रिंदा गैंग के इशारे पर पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गैंग विदेश से हथियार मंगवाकर पंजाब में हिंसक वारदातों की योजना बना रहा था जो नाकाम की है। पुलिस ने आतंकी हरविंदर सिंह ​रिंदा के करीबी धर्मा संधू की तस्वीर भी जारी है। वहीं पकड़े गए आरोपी ओंकार सिंह के खिलाफ थाना छेहर्टा में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीपी ने बताया कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मॉड्यूल से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, मेहता में ओंकार सिंह 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। उसके खिलाफ पहले से कोई पर्चा दर्ज नहीं है। आरोपी शुक्रवार की रात छेहर्टा में खेप की सप्लाई करने के लिए खड़ा था, जो सीआई इंचार्ज अमोलकदीप सिंह ने रेड कर काबू किया। आरोपी से बरामद मोबाइल की भी जांच की जा रही है। आरोपी के मोबाइल से अलग-अलग सोशल मीडिया के सॉफटवेयर मिले हैं, जिसके जरिए वह मेन अपराधियों के संपर्क में था। आरोपी ओंकार बार्डर इलाके से सप्लाई लेकर छेहर्टा देने आया था। यूके बेस्ड धर्मा संधू और जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *