बॉर्डर से शहर तक 50 जगह 25 हजार लोगों ने किया योग

भास्कर न्यूज | अमृतसर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को बॉर्डर से शहर तक 50 से ज्यादा जगह पर करीब 25 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया। सुबह करीब 6 बजे हलकी बूंदाबांदी और हवा ने योग दिवस को सुहाना बना दिया। अटारी से लेकर शहर के हर कोने में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग योग करने पहुंचे। अटारी में बीएसएफ, सेना के जवानों, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। कंपनी बाग में भारतीय योग संस्थान की तरफ से 2 जगह योग शिविर लगाया जिसमें करीब 800 लोगों ने भाग लिया। गोल बाग योग साधना आश्रम, छेहर्टा योग साधना आश्रम, रणजीत एवेन्यू पार्क, संत निरंकारी सत्संग भवन खान कोट, केंद्रीय विद्यालय नंबर 3, रानी का बाग पार्क समेत अन्य जगहों पर लोगों ने योग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *