लुधियाना| टिब्बा रोड इलाके की एक वीडियो शनिवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर जा रहा है। इस बीच रास्ते में 2 मोटरसाइकिल सवार युवक सामने से आते है। फिर एक लुटेरा किरपान से साइकिल सवार युवक पर हमला कर देता है। इस बीच युवक दोनों लुटेरों का सामना करता है। वह मदद के लिए कई बार आवाज लगता है, लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आता। उसके बाद जब दोनों लुटेरे युवक से मारपीट करने लग जाते हैं, तो खुद के बचाव के लिए युवक वहां से भाग निकलता है। मामले संबंधी जब थाना टिब्बा की पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस लूट के बारे में उनके पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


