बीजापुर के कांडलापर्ती में 5 किलो IED बरामद:मौके पर ही नष्ट किया गया, माओवादी डंप बरामद

बीजापुर के ग्राम कांडलापर्ती में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी और जिला बल की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान के दौरान 5 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके बाद इलाके में तलाशी के दौरान नक्सलियों का एक डम्प भी पकड़ा गया। मामला भोपालपटनम् थाना क्षेत्र का है। इस दौरान नक्सलियों का एक डम्प भी बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा। मौके पर ही IED निष्क्रिय जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई 28 दिसंबर को की गई। कांडलापर्ती कैंप से निकली संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान कांडलापर्ती रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाया गया 5 किलोग्राम का आईईडी मिला। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सीआरपीएफ की बम निरोधक दस्ते (बीडीडी) ने आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों का एक डम्प भी बरामद आईईडी नष्ट करने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान तेज किया। इस दौरान नक्सलियों का एक डम्प बरामद हुआ। डम्प से 20 नग पटाखे/सुतली बम, वायरलेस सेट की बैटरी, मोबाइल बैटरी व चार्जर, कार्डेक्स वायर व प्रेशर स्विच, माओवादी वर्दी, बिजली का तार, टूल्स, तिरपाल व माओवादी दस्तावेज सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *