बीजापुर में अवैध धान जब्त:प्रशासन ने 57 क्विंटल धान के परिवहन पर की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं पेश कर पाए

बीजापुर जिले में धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। बुधवार रात आवापल्ली क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम उसूर ने मिनी ट्रक से लगभग 57 क्विंटल धान जब्त किया। दरअसल, टीम ने रात करीब 8 बजे वाहन को रोककर जांच की। वाहन में 124 बोरी धान था। पूछताछ के दौरान वाहन चालक धान परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने धान और वाहन को जब्त कर विधिवत पंचनामा तैयार किया। प्रशासन ने बताया कि समर्थन मूल्य खरीद सीजन के दौरान अवैध धान परिवहन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू है। जिले की सीमाओं और चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, और भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *