रायपुर में मूणत के पोस्टर पर कालिख….जिला-अध्यक्ष के खिलाफ FIR:युवा कांग्रेस ने NIT चौपाटी शिफ्टिंग पर जताया था विरोध, CM-आवास घेरने की भी चेतावनी

रायपुर में युवा कांग्रेस ने बुधवार को पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोतकर विरोध जताया। एनआईटी चौपाटी वाली जगह पर जहां नए नालंदा परिसर की घोषणा का होर्डिंग लगाया था, वहां पहुंचकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और राजेश मूणत के पोस्टर पर कालिख पोत दी। इस मामले में पुलिस ने यह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज किया हैं। FIR के मुताबिक, दिनेश तिवारी नाम के युवक ने शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह डूमरतालाब मोहबा बाजार में रहता है। 26 नवंबर की सुबह करीब 12:30 यूनिवर्सिटी गेट के सामने विकास कार्य के लिए लगाए गए पोस्टर को नुकसान पहुंचाया गया है। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण एक्ट के अंतर्गत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शांति भंग करने के खिलाफ FIR दर्ज की हैं। जिसमे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद उर्फ़ भक्कू कश्यप और उसके साथियों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। विपक्ष लगातार कर रहा है चौपाटी हटाए जाने का विरोध रायपुर के एनआईटी चौपाटी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दुकानें भले ही आमानाका में शिफ्ट कर दी गई हैं, लेकिन विपक्ष इसे लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। कुछ दिन पहले कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान 7 दिनों के भीतर जांच कमेटी गठित करने की मांग की गई। कांग्रेस का आरोप है कि अधिकारियों ने पहले इस चौपाटी को अनुमति दी और अब वही अधिकारी इसे अवैध बताकर तोड़ रहे हैं। कांग्रेस की प्रमुख मांगें: आंदोलन की दी है चेतावनी अगर 7 दिनों के भीतर इन मुद्दों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। चौपाटी का विरोध और नालंदा-2 का निर्माण रायपुर में 10 करोड़ रुपए खर्च करके चौपाटी का विकास किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद इसे हटाने और नालंदा-2 बनाने की योजना पर काम तेजी से शुरू हुआ। नवंबर 2025 में नगरीय प्रशासन ने नालंदा-2 के लिए टेंडर पूरा कर लिया और 15 नवंबर से चौपाटी शिफ्टिंग की तारीख तय कर दी। हालांकि, इससे पहले ही रेलवे ने 32 दुकानदारों को नोटिस भेजकर जमीन पर अपना दावा जताया। इस विवाद को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच बातचीत जारी है, ताकि जल्द इस मामले का समाधान निकाला जा सके। …………………………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर NIT-चौपाटी शिफ्ट…10 करोड़ की 60-70 दुकानें टूटीं:कांग्रेसियों को घसीटते ले गई पुलिस; विकास उपाध्याय बोले-अनपढ़ विधायक को नहीं पता स्टूडेंट्स को क्या चाहिए रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई गई NIT चौपाटी शिफ्ट हो गई है। 10 करोड़ की लागत से बनीं 60-70 दुकानें JCB से तोड़ दी गई हैं। वहीं विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और कांग्रेसियों को घसीटते हुए पुलिस उठाकर ले गई। विकास उपाध्याय व्यापारियों के साथ कल रात 11 बजे से धरने पर बैठे थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *