बीजापुर में कॉलेज जाने वाले रास्ते पर शराब-दुकान का विरोध:छेड़छाड़-असुरक्षा से छात्राएं परेशान, SDM को सौंपा ज्ञापन; हटाने की मांग

बीजापुर जिले में इंद्रावती शासकीय महाविद्यालय के छात्रों ने 29 नवंबर को कॉलेज मार्ग पर स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। असुरक्षा, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों से परेशान छात्राओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सैकड़ों हस्ताक्षरों वाला एक सामूहिक आवेदन सौंपा। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि शराब दुकान के आसपास रोजाना नशे में धुत लोग जमा रहते हैं। इससे विशेषकर छात्राओं का कॉलेज आना-जाना बेहद असुरक्षित हो गया है। रोज डर के माहौल से गुजरते है छात्र छात्रों ने बताया कि वे इस दुकान को हटाने की मांग कई महीने पहले भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एक छात्र ने कहा कि शराब दुकान की वजह से रोज डर के माहौल से गुजरना पड़ता है। पहले भी आवेदन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसडीएम कार्यालय पहुंचे दर्जनों छात्रों ने सामूहिक हस्ताक्षर करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शराब दुकान नहीं हटाई गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। कई छात्राओं ने भी असुरक्षा का मुद्दा उठाया और बताया कि रोजाना होने वाली कमेंटबाजी और रोक-टोक जैसी घटनाओं से उनकी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। आवश्यक कार्रवाई का मिला आश्वासन एसडीएम ने छात्रों का आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि, छात्रों ने स्पष्ट किया कि इस बार वे केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस निर्णय चाहते हैं। कॉलेज मार्ग की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गंभीर रूप से सामने आया है। अब देखना होगा कि प्रशासन छात्रों की इस मांग पर कितनी जल्दी और क्या कार्रवाई करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *