लुधियाना बस स्टैंड पर कश्मीरी व्यापारी से मारपीट:कम सामान मिलने पर हुआ था विवाद, तीन लोगों पर लोहे की रॉड से हमले का आरोप

लुधियाना बस स्टैंड पर ड्राई फ्रूट व्यापारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम निवासी मोहम्मद इकबाल रथर ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह सामान लेने के दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला किया। उन्होंने इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। पीड़ित मोहम्मद इकबाल रथर ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने सिविल अस्पताल में अपना मेडिकल भी करवाया है। मोहम्मद इकबाल रथर ने बताया कि वह 20 सालों से लुधियाना में ड्राई फ्रूट का कारोबार कर रहे हैं। वह 2005 से लुधियाना में काम कर रहे हैं और उनका सामान कश्मीर से बस द्वारा आता है। इकबाल लुधियाना के फील्ड गंज में अकेले रहते हैं, जबकि उनका परिवार कुलगाम में है। पीड़ित के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बस स्टैंड पर अपना सामान लेने गए थे। उन्होंने देखा कि 14 डिब्बों की जगह उन्हें 13 डिब्बे दिए गए। जब उन्होंने पूरा सामान देने या मालिक से बात करने की बात कही, तो बहस शुरू हो गई। इस दौरान तीन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और एक व्यक्ति ने बस से लोहे की रॉड निकालकर उन पर वार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *