बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, DRG के 2 जवान घायल:एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया; हालत खतरे से बाहर, नक्सलियों को भी नुकसान का दावा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 2 जवान जख्मी हो गए हैं, जिन्हें एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल, दोनों जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। पुलिस अफसरों ने बताया कि दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। नक्सलियों को भी नुकसान होने की संभावना है। अभी फोर्स लौट आई है। 2 जवान एयर लिफ्ट कर रायपुर रेफर पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 11 अगस्त (सोमवार) को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। वहीं आज सुबह जब जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों के गोलियों का जवाब दिया। हालांकि, दोनों तरफ से हुई इस गोलाबारी में 2 जवान घायल जो गए हैं। जिन्हें साथियों ने मौके से बाहर निकाला। बीजापुर में इलाज करने के बाद एयरलिफ्ट कर दोनों को रायपुर रेफर किया गया है। दोनों जवान बदरू पुनेम और अनंत यूजी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। 6 दिन पहले 1 नक्सली ढेर बीजापुर जिले में 6 अगस्त को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया था। मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फोर्स ने नक्सलियों को घेर कर रखा था। वहीं बीजापुर में एनकाउंटर के डर से एक महिला नक्सली समेत 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। 9 नक्सलियों में से 6 नक्सलियों पर 24 लाख रुपए का इनाम घोषित था। लगातार बड़े नक्सली लीडर मारे जा रहे शाह का दावा- 2026 तक खत्म कर देंगे नक्सलवाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे। वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। ……………………………. नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. बीजापुर में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया:DRG-STF ने जंगल में नक्सलियों को घेरा, रुक-रुककर फायरिंग जारी, महिला समेत 9 नक्सलियों का सरेंडर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को जवानों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फोर्स ने नक्सलियों को घेर कर रखा है। दोपहर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। मामला गंगालूर थाना इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *