भगवान राम-हनुमान की मूर्ति पर पैर रखा, थप्पड़ मारे VIDEO:कांकेर में युवकों ने की अभद्रता, अश्लील फोटो खिंचवाई; हंसते रहे, नशे में थे सभी

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों से युवकों ने अभद्रता की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो नथिया नवागांव स्थित श्री राम वाटिका का बताया जा रहा है। आरोपी युवक नशे में मूर्तियों पर चढ़ते, थप्पड़ मारते और अश्लील तरीके से फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। संगठनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग शामिल है। पहले देखिए ये 3 तस्वीरें- साथी वीडियो बनाकर हंस रहे थे घटना 9 अगस्त की है। वीडियो में एक युवक भगवान राम की मूर्ति को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। वहीं उसके साथी हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोपी यही नहीं रुके, इसके बाद वे भगवान हनुमान की मूर्ति के पास गए। यहां एक युवक पत्थर से मूर्ति को मारता हुआ दिखाई दिया। एक युवक भगवान हनुमान की मूर्ति पर चढ़कर फोटो खिंचवाता रहा है। उन्हीं में से एक युवक पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। इसके बाद उसने वीडियो वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोंडागांव से कांकेर घूमने आए थे युवक जांच में पता चला की युवक कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, और वे घूमने के लिए कांकेर आए थे। इस घटना के विरोध में कोंडागांव में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सांकेतिक चक्काजाम भी किया। हालांकि, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। बजरंग दल और VHP ने किया विरोध बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता फरसगांव थाने पहुंचे और ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संजय पोया ने कहा कि यह आस्था पर सीधा प्रहार है, और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए। वहीं, SDOP केशकाल अरुण नेताम ने बताया कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई कांकेर पुलिस कर रही है। फरसगांव के आलोर के रहने वाले सभी युवक सभी आरोपी युवक फरसगांव के आलोर गांव के रहने वाले हैं। इनमें संजू मरकाम (21), शिललाल कोर्राम (26), लोचन कुमार चक्रधारी (25), महेश कोर्राम (26) और एक नाबालिग शामिल है।आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इनमें 4 युवक अभद्रता कर रहे थे। उनका एक साथी मोबाइल कैमरे से वीडियो बना रहा था। क्षेत्र में पहले से तनाव का माहौल क्षेत्र में पहले से ही धार्मिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। भानुप्रतापपुर इलाके के अलग-अलग गांवों में पादरियों और पास्टरों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इधर कांकेर जिले के ग्राम हवेचुर में धर्मांतरण के आरोप में 2 पक्षों में मारपीट हो गई। ASP दिनेश सिन्हा ने कहा कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि भगवान की मूर्तियों से अभद्रता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ……………………….. कांकेर की ये खबर भी पढ़ें… धर्मांतरण को लेकर 2 पक्षों में मारपीट: पीड़ित बोले- महिलाओं को साड़ी उतारकर पीटा, 36 घायल; पुलिस पर FIR न लिखने का आरोप कांकेर जिले के ग्राम हवेचुर में धर्मांतरण के आरोप में 2 पक्षों में मारपीट हो गया। इसमें 8 परिवारों के 36 लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि महिलाओं की साड़ी उतारकर उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इनमें 2 महिला की स्थिति गंभीर है, जो अस्पताल में भर्ती है। मामला ताडोकी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *