बीजापुर में बस्तर पंडुम: क्षेत्र के कलाकारों ने 12 विधाओं में किया कला का प्रदर्शन

बीजापुर| मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन किया गया। इस दौरान बस्तर की स्थानीय कला, लोकसंस्कृति, शिल्प, तीज-त्योहार, खान-पान, बोली-भाषा और रीति-रिवाजों को करीब से देखने का मौका मिला, जहां ब्लॉकस्तर से चयनित दलों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय बस्तर पंडुम में 12 विधाओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जनजातीय नृत्य, नाट्य, लोकगीत, चित्रकला, पारंपरिक वेशभूषा, आभूषण, शिल्पकला, जनजातीय व्यंजन, पेय पदार्थ और बस्तर की वनौषधियां शामिल रहे। इस दौरान कलेक्टर संबित मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ अफसरों ने प्रदर्शनी देखी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रत्येक विजेता दल को 20-20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ये दल फरवरी में होने वाली संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष पेरे पुलैय्या, जिपं सदस्य मैथ्यूज कुजूर, जिपं सीईओ नम्रता चौबे, डीएफओ रमेश जांगड़े व अन्य मौजद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *