बीजापुर| गणतंत्र दिवस पर मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर संबित मिश्रा ने ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर कैंप, ऑफिस, कलेक्टर निवास में सुबह 7.15 बजे कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सुबह 7.30 बजे कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण होगा। इसके अलावा सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में 7.30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के परिजनों, पुलिसकर्मियों, नगर सैनिकों, विद्यार्थियों व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अफसर-कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। प्रशासन ने मंच-बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात, मीडिया गैलरी, परेड, ध्वनि विस्तारक यंत्र, राष्ट्रध्वज व्यवस्था व चलित झांकी सहित जरूरी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी विभिन्न विभागों को दी गई है। वहीं कार्यक्रम के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।


