बीजापुर में रेत का अवैध खनन-परिवहन मामला:ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप; कांग्रेस बोली- BJP के संरक्षण में हुआ

बीजापुर में रेत उत्खनन को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कांग्रेस विधायक विक्रम शाह मंडावी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गागड़ा ने मंगलवार (16 सितंबर) को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि मई 2020 में कांग्रेस सरकार ने रेत की निविदा प्रक्रिया में बदलाव कर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया। पंचायतों को रेत निकालने का अधिकार देने का दावा किया गया था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए इसे बीजेपी के सरंक्षण में होना बताया और जांच की मांग की है। अवैध परिवहन को सरंक्षण देने का आरोप पूर्व मंत्री ने बताया कि 2021-22 में कांग्रेस सरकार ने पंचायतों को रेत भंडारण की अनुमति देकर ठेकेदारों को और लाभ दिया। उन्होंने विधायक मंडावी पर आरोप लगाया कि उनके संरक्षण में बीजापुर से हजारों ट्रकों में रेत का अवैध परिवहन हुआ। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस विधायक अब ठेकेदारों से वसूली करना चाहते हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 10 सदस्यीय टीम ने भोपालपटनम क्षेत्र में अवैध उत्खनन और परिवहन की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही एनजीटी के नियमों का पालन और इंद्रावती नदी की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *