रामानुजगंज की कन्हर नदी उफान पर:बलरामपुर में 3 दिन से बारिश; निचली बस्तियों में भरा पानी; नगर पालिका अलर्ट

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। क्षेत्र की जीवनदायिनी कन्हर नदी और आसपास के नाले उफान पर हैं। इससे निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। क्षेत्र के सभी तालाब और बांध लबालब भर गए हैं। जल संसाधन विभाग की टीमें बांधों और जलाशयों की निगरानी कर रही हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी है। पानी बाहर निकालने की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने बताया कि सभी वार्डों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखे गए हैं। नदी-नाले से दूर रहने की अपील स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। नदियों और नालों के आसपास न जाएं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन और नगर पालिका स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *