चित्तौड़गढ़ में जिला परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर नामांकन भरने का आज सोमवार को आखरी दिन था। भाजपा की ओर से दो और कांग्रेस की ओर से एक कैंडिडेट का नामांकन दाखिल किया गया। तीनों ने बारी बारी से जिला उप निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम के सामने अपना नामांकन पेश किया। दोनों ही पार्टी ने अपने अपने प्रत्याशी की जीत पर आश्वस्त दिखाई दिए। बता दे कि सुरेश धाकड़ के बेगूं विधानसभा से विधायक बनने के बाद उन्होंने बेगूं पंचायत सीट से अपना इस्तीफा दे दिया था। तब से यह सीट खाली है। विधायक सुरेश धाकड़ साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले जिला प्रमुख के पद पर भी थे। बीजेपी की ओर से दो प्रत्याशी ने भरा नामांकन बेगूं पंचायत से जिला परिषद की वार्ड नंबर 22 की सीट लगभग एक साल से खाली है। सुरेश धाकड़ के बेगूं विधायक बनने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया था। जिला प्रमुख के पद पर भूपेंद्र सिंह बाडोली कार्यवाहक के रूप में काम कर रहे थे। इस सीट पर उपचुनाव होना है। जिसके नामांकन के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने दो और कांग्रेस ने एक प्रत्याशी को सिम्बोल दिया। बीजेपी की ओर से एक कैंडिडेट डमी प्रत्याशी के रूप में है। 14 फरवरी को होगा मतदान भाजपा जिला अध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट की उपस्थिति में प्रभु लाल धाकड़ और ओंकार लाल धाकड़ ने दाखिल नामांकन किए। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भैरूलाल चौधरी की मौजूदगी ने मनोज धाकड़ को प्रत्याशी बनाया है। दोनों जिलाध्यक्ष जीत के लिए आश्वस्त दिखे। जिला उप निर्वाचन अधिकारी प्रभा गौतम के सामने नामांकन पेश किया। पांच जनवरी को नामांकन वापसी का दिन है। वहीं, 14 फरवरी को मतदान होगा।


