महामंडलेश्वर बनने के बाद पहली बार मित्रपुरा आए बालकनाथ महाराज:संत शिरोमणि बालकनाथ के‌ स्वागत में लोगों ने बिछाए पलक पांवड़े

सवाई माधोपुर की मित्रपुरा तहसील के घाटा नैनवाड़ी गांव में लगने वाले तीन दिवसीय देवनारायण मेले का आज विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। जिसमें महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 संत शिरोमणि बालकानंद महाराज ने शिरकत की। जगह जगह किया गया स्वागत देवनारायण मन्दिर ट्रस्ट के महामंत्री पवन पोसवाल ने बताया कि आज सुबह मेले की शुरुआत से पहले प्रयागराज महाकुंभ में महामंडलेश्वर की उपाधि मिलने के बाद पहली बार मित्रपुरा तहसील क्षेत्र में आये महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 संत शिरोमणि बालकानंद महाराज का अलग अलग जगह स्वागत किया गया। जिसमें सेवको ने महामंडलेश्वर महाराज का बोरदा, मित्रपुरा पेट्रोल पंप पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने, बस स्टैंड पर मोरन ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने, जैन धर्मशाला में सर्वसमाज के कस्बेवासियों ने, अस्पताल के पास रुंगटी गांव ने, स्कूल के पास सैनी समाज ने, बीएसएनएल टावर के पास कुम्हार ढाणी ने, उदगांव गांव में और कुशलपुरा मोड पर स्वागत किया। जिसके बाद जींद की बावड़ी पहुंच कर पंडित ने पूरे विधि विधान के साथ महाराज ने से पूजा अर्चना करवाकर कलश यात्रा को शुरू किया गया। कलश यात्रा देव डूंगरी के चारो ओर परिक्रमा लगाकर पहाड़ पर स्थित देवनारायण मंदिर के भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिसके बाद महामंडलेश्वर महाराज ने महाप्रसादी को शुरू किया महाप्रसादी में करीब 15 हजार लोगों ने प्रसादी पाई । महामंडलेश्वर बालकानंद जमहाराज के स्वागत के लिए सेवकों ने 10 किमी दूर से शोभायात्रा निकाल स्वागत किया गया। जिसके लिए थानाधिकारी नरेश पोसवाल ने थाने के अलावा पुलिसलाइन से 88 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त जाब्ता लगाया । इनके अलावा थाने से लेकर घाटा नैनवाड़ी तक पॉइंट बनाकर वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *