बीजेपी के कार्यकाल में पेपर लीक नहीं हुए:बोले प्रभारी मंत्री- सरकार ने संकल्प पत्र का 75 प्रतिशत काम पूरा किया, राजस्थान बिजली में बना आत्मनिर्भर

राजस्थान में बीजेपी सरकार के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष में आज प्रभारी मंत्री सुरेश रावत भरतपुर पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट से विकास रथ रवाना किया। साथ ही BDA ऑडिटोरियम में हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सम्मेलन में भाग लिया। जिसके बाद प्रभारी मंत्री ने सरकार की 2 साल की उपलब्धियां गिनाई। बीजेपी कार्यकाल में पेपर लीक नहीं हुए प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने पेपर लीक को लेकर बताया कि कांग्रेस सरकार में युवा त्रस्त थे। आये दिन पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य अंधेरे में जा रहा था। इस चीज को हमारी सरकार ने समझा। जो पेपर लीक के गिरोह में शामिल थे। उनके खिलाफ हमारी सरकार ने कार्रवाई की, हमारी सरकार ने जो युवाओं से नौकरी देने का वादा किया उसमें हम लोग सफल हुए। हमारे 2 साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ।प्रभारी मंत्री सुरेश रावत ने बताया कि चुनावों के समय को बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया था उसका 75 प्रतिशत से ज्यादा सरकार काम पूरा कर चुकी है। हनुमानगढ़ विवाद पर सरकार ने बनाई नजर हनुमानगढ़ में हो रहे विवाद को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी से अपील है कि कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाये रखें। लोकतान्त्रिक व्यवस्था के अंदर सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन, बात करने का अपना एक तरीका होता है। यह जो घटनाक्रम हुआ यह बहुत ही दुखद है सरकार लगातार इस पर नजर बनाये हुए है। राजस्थान बिजली में आत्मनिर्भर बना बिजली कंपनियों द्वारा सरचार्ज बढ़ाये जाने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इतिहास के अंदर पहली बार हमारा प्रदेश आत्मनिर्भर बन गया है। 5 हजार मेगावाट बिजली के उत्पादन के साथ विद्युत उत्पादन हमारी सरकार ने किया है। पिछली सरकार ने 80 हजार करोड़ से ज्यादा का घाटा बिजली विभाग को दिया है। इस तरह का सरचार्ज लगता है तो, समय-समय पर इस तरह के काम करने पड़ते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *