पोते के जन्मदिन पर दादा की सौगात:गांव में बच्चों को पढने के लिए शिक्षक दादा ने बनवा दी निःशुल्क लाइब्रेरी

नागौर जिले के डेगाना के ग्राम सोहनपुरा में अध्यापक तेजा राम सोहू ने अपने पोते दृशिव के पहले जन्मदिन के पर एक निःशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करना है। खुद के खर्चे पर छात्रों के लिए तेयार की सुविधाएं ​लाइब्रेरी में छात्रों को पढ़ने के लिए उचित माहौल मिल सके, इसके लिए तेजा राम सोहू ने अपने स्तर पर इसे सुसज्जित किया है, जिसमें बैठने के लिए कुर्सी, टेबल और फ्री वाईफ़ाई सहित सभी आवश्यक भौतिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। ​दृशिव के पिता प्रेम प्रकाश (शिक्षक) और माता सरोज चौधरी (शिक्षिका) ने बताया कि यह लाइब्रेरी ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस निःशुल्क लाइब्रेरी का उद्घाटन दृशिव की पड़दादी ने किया। खुद शिक्षक इसलिए समझता हूं शिक्षा का महत्त्व
तेजाराम सोहु ने बताया कि क्योंकि मैं खुद शिक्षक हूं इसलिए शिक्षा का महत्व समझ सकता हूं। यह निःशुल्क लाइब्रेरी उन बच्चों के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई है जो किसी कॉम्पीटिशन की तैयारी करना चाहते हैं और विशेषकर बालिकाओं के लिए जो पढ़ने के लिए बाहर नहीं जा सकती। यहां सभी सुविधाएं पूरी तरह से फ्री होंगी। ये लोग रहे मोजूद
इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य ईल्ला राम सोहू, संग्राम राम सोहू (सेवानिवृत आरआई), शिक्षक संघ शेखावत ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग लाल सोहू, शिक्षक रामकुंवार राव, रविन्द्र सोहू (पीईईओ) सहित सैकड़ों ग्रामीण, शिक्षक साथी और विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे। इस सामाजिक और शैक्षिक पहल की दूर-दूर तक सराहना की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *