बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले-डोटासरा घर संभाले, ताक-झांक करना अच्छी आदत नहीं:नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया, राहुल और वाड्रा जेल जाएंगे; वक्फ की संपत्ति हमें नहीं चाहिए

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- डोटासरा पहले अपनी पार्टी तो संभाल लें। मेरी पार्टी का मैं सत्यानाश कर रहा हूं, या कुछ और कर रहा हूं, यह मेरी चिंता है। वे इसकी चिंता क्यों कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा- डोटासरा अपना घर संभाले, दूसरे के घर में ताक-झांक करना अच्छी आदत नहीं है, यह उन्हें समझा दें। रही बात नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की, तो वे भी अपनी पार्टी और नेताओं की सोचें। भाजपा के बारे में सोचने के लिए हम बैठे हैं। दरअसल, मदन राठौड़ ने रविवार को पाली में अपने आवास पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर भी गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि बीते दिनों डोटासरा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को लेकर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि वे (मदन राठौड़) किसी को छूटा सांड कहते हैं तो कभी महिला को एक्सपोर्ट क्वालिटी कहते हैं। बाद में माफी मांगने की बजाय सफाई देते है। जबकि उन्हें तुरंत देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। ऐसा ही चलता रहा तो वे भाजपा का राजस्थान में सत्यानाश कर देंगे। 50 लाख में करीब 500 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप
राठौड़ ने कहा- नेशनल हेराल्ड केस में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और राबर्ट वाड्रा जेल जाएंगे। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग की। कांग्रेस शासन के समय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ था। वे फिलहाल जमानत पर है और जेल जाएंगे। क्योंकि अखबार के नाम पर करोड़ों की जमीन लाखों में ली और अब उसका दूसरा उपयोग किया जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार किया है। जमीन अखबार के लिए मिली थी, जिसका बेचान नहीं हो सकता और इन्होंने बेचान कर दिया। 38-38 प्रतिशत शेयर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास है, बाकी शेयर अन्य के पास है। वास्तव में यह संपत्ति सरकारी या समाचार पत्र के लिए होनी चाहिए। राठौड़ ने कहा- उन्होंने 50 लाख में करीब 500 करोड़ की संपत्ति हड़पने का काम किया है। इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल जमानत पर है। वे जांच के बाद जेल जाएंगे। हालांकि इस मामले में मुकदमा हमने (भाजपा) दर्ज नहीं करवाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है, वह भी कांग्रेस शासन काल में। इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। बोले- भाजपा को नहीं चाहिए वक्फ बोर्ड की संपत्ति
राठौड़ ने कहा- वक्फ बोर्ड कानून में संशोधन मुसलमानों के हित में है। इससे गरीब तबके के मुसलमानों को फायदा होगा। भाजपा को वक्फ बोर्ड की संपत्ति नहीं चाहिए। वक्फ की संपत्ति से जितनी आय होनी चाहिए, उससे काफी कम बताई जा रही है। उन्होंने कहा- यह कानून ठीक बना है। मैनेजमेंट में कोई गैर मुस्लिम नहीं है। हालांकि मैनेजमेंट में कोई लापरवाही होती है, तो उसकी निगरानी के लिए दो गैर मुस्लिमों को लिया गया है। पता नहीं, उनको क्यों डर लगता है। कोई विवादित मैटर होता है तो पहले उनके स्तर पर ही सुनवाई होती थी। अब इसमें संशोधन होने के बाद सुनवाई कोर्ट में होगी। अब कोई अपीलकर्ता कोर्ट में अपील करता है तो। ——————- ये खबर भी पढ़िए-:
डोटासरा बोले-मदन राठौड़ भाजपा का सत्यानाश करके मानेंगे:कहा- ट्रांसफर में मंत्रियों ने बाजार में दलाल छोड़ रखे है;जूली बोले-खर्रा की बात सरकार नहीं मानती कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मंगलवार को पाली पहुंचे। यहां कांग्रेस भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की और संगठन को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने सरकार के मंत्रियों पर ट्रांसफर में दलाली करने का आरोप लगाया पूरी खबर पढ़िए दलितों को साधने का प्रयास कर रही बीजेपी:हर जिले में पदाधिकारियों को टारगेट दिया गया, देशभर में सवा लाख को जोड़ने की कोशिश डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती से शुरू हुए अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत बीजेपी दलितों को साधने का प्रयास कर रही है। 25 अप्रेल तक चलने वाले इस अभियान के जरिए पार्टी देशभर में दलित समुदाय के सवा लाख लोगों से संपर्क करके उन्हें पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान कर रही हैं। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *