मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत का शनिवार देर शाम झाबुआ जिले के सारंगी चौपाटी पर जोरदार स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष पप्पूलाल गामड़ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। टंट्या मामा को दी श्रद्धांजलि
स्वागत समारोह के बाद रणवीर सिंह रावत सारंगी चौपाटी पर स्थापित टंट्या मामा की प्रतिमा के पास पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चौपाटी पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं से की बातचीत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रावत ने संगठन की मजबूती और अनुशासन को भाजपा की मुख्य शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत से पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का आह्वान किया। यह रहे उपस्थित इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें जिला उपाध्यक्ष दुर्गादास मोटापाला, सारंगी सरपंच फुंदी बाई मेडा, अग्नि नारायण सिंह, जनपद सदस्य रजनीश पाटीदार, मंडल महामंत्री रामचंद्र भूरिया, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पारंगी, मंडल मंत्री नीलेश पाटीदार, सोशल मीडिया प्रभारी जयराज भट्ट, दीपक पाटीदार, ईश्वर चारेल, राजकुमार पालीवाल, महेंद्रसिंह बाछीखेड़ा, प्रेमदास बैरागी, अर्जुन डामोर, जितेंद्र कटारा, जितेंद्र वर्मा और संजय उपाध्याय शामिल थे।


