शाजापुर में वर निकासी में डीजे बजाने पर विवाद:पतौली गांव में आपस में भिड़े दो पक्ष; पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया

शाजापुर के समीप ग्राम पतौली में शनिवार रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हो गया। दूल्हे की घोड़ी चढ़ाई और जुलूस निकासी के समय दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते विवाद में बदल गई। सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। डीजे की आवाज और घोड़ी चढ़ाने पर विवाद जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे शादी समारोह के दौरान दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में बज रहे डीजे की तेज आवाज पर गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसी दौरान कुछ लोगों ने यह भी कहा कि गांव में घोड़ी पर बैठकर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। इन बातों को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी हुई और विवाद बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस, स्थिति सामान्य विवाद की जानकारी मिलने पर लालघाटी पुलिस की दो टीमें तुरंत गांव पहुंचीं। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और माहौल को नियंत्रित किया। लालघाटी टीआई अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि गांव में पुलिस टीम मौजूद है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत मिलेगी तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *