बीडीओ ने शिविर में लोगों को दी आयुष्मान कार्ड की जानकारी

भास्कर न्यूज | कांडी प्रखंड कार्यालय पर सोमवार को बीडीओ राकेश सहाय के नेतृत्व में एक दिवसीय गैर आवासीय आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों के बीच आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए तकनीकी जानकारियां देते हुए इसके लाभ के बारे में बताया गया। ताकि भविष्य में घर के कोई सदस्य बीमार पड़ता है तो उसका पांच लाख तक का मुफ्त उपचार कराया जा सकता है। आयुष्मान कार्ड के इच्छुक लाभुक राशन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक अकाउंट के साथ सीएसपी केंद्र में जा कर आयुष्मान कार्ड बनवा लें। ताकि भविष्य में इस योजना का लाभ लें सकें। सरकार की मनसा है कि इस योजना का लाभ हर कोई ले सके। बीडीओ राकेश सहाय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग आयुष्मान कार्ड के बारे में संवेदनशील नहीं हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के प्रति वह लापरवाह हैं। उनको यह भी गलतफहमी है कि उनके घर में एक आयुष्मान कार्ड है तो सभी सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें यह समझाया गया कि आयुष्मान कार्ड का लाभ जिसके नाम से है उसी को इसका लाभ मिलता है। लोगों को ा आयुष्मान कार्ड का महत्व समझाया गया। 21 जनवरी मंगलवार को प्रखंड कार्यालय भवन में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इसमें सभी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोविंद प्रसाद सेठ, प्रखण्ड लिपिक अनूप कुमार, कम्प्यूटर सहायक ओम प्रकाश, राजीव कुमार, पंचायत सचिव सहित कई लोग उपस्थित थे। केतार | मां सर्वेश्वरी समूह के प्रांगण में सोमवार को महा मैत्रायणी योगिनी का 33वां निर्वाण दिवस के अवसर पर कम्बल का वितरण किया गया। सर्वप्रथम भगवान अघोरेश्वर राम की पूजा अर्चना के पाश्चत सफल योनी का पाठ किया गया। इस मौके पर शाखा के संयुक्त मंत्री विश्वनाथ पांडेय ने कहा कि आज मां महा मैत्रायणी जी के निर्वाण दिवस पर हमलोग एकत्रित हुए हैं हम अपने अनुभवों को एक-दूसरे से आदान-प्रदान करते हैं। भजन, प्रवचन या जो बातें कही जाती हैं उनका महत्व तभी है जब उसको हम अपने आचरण में उतारें, अपने अनुभव से ही हम आगे बढ़ते हैं। आज की परिस्थिति में महापुरुषों की वाणियों का अनुपालन, अनुशीलन करना आवश्यक है तभी हम इन भयावह परिस्थितियों से अपने-आप को बचा सकेंगे। यह संसार है और इसमें शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक अनेक प्रकार के दुखों का हमें सामना करना पड़ता है। संसार में सबकुछ करते हुए भी हम अपने आत्मोद्धार के प्रति बराबर जागरूक रहें। यही प्रेरणा हमें महापुरुषों से माताजी से मिलती है। अपने कर्मों का फल तो हमें भोगना ही पड़ता है। इसके पाश्चत 40 गरीब, असाह, दिव्यांगों के बीच प्रसाद ग्रहण कराकर कम्बल वितरण किया गया। इस मौके पर शाखा मंत्री रामाधार प्रसाद यादव, शाखा उपाध्यक्ष विनोद प्रसाद, उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *