गढ़वा | इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब के फाउंडर मेलवीन जॉन्स के जन्मदिन के अवसर पर 13 सोमवार को मिनी बस स्टैंड रंका स्थित रघुनंदन रेजीडेंसी के पास लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी ने गुड की लाई एवं चूड़ा का 250 पैकेट जरूरतमंदों के बीच वितरित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब गढ़वा सिटी के अध्यक्ष लायन डॉक्टर अशोक सोनी, सचिव लायन सुनील कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष लायन दया शंकर गुप्ता, लायन राजमणि प्रसाद तथा लायन लखन कश्यप आदि उपस्थित थे।


