बीते साल के मुकाबले 22 दिन पहले ही पारा 32 पार

अमृतसर | शुक्रवार को दिन का पारा 32 डिग्री पार हो गया। इस बार गर्मी ने बीते साल के मुकाबले पहले ही दस्तक दे दी है। इस बार 6 मार्च को ही पारा 32 के पार हो गया जबकि बीते साल 28 मार्च को पारा 32 के पार गया था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.8° रहा जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 7 से 12 मार्च तक न्यूनतम तापमान 17-18 डिग्री और अधिकतम तापमान 29-32 डिग्री के बीच रहेगा। 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा हालांकि हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। पारा बढ़ने से गर्मी अपने तेवर तेज करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *