हथियारों समेत 6 मजदूर काबू, पाक तस्कर भट्टी से मंगाए थे

भास्कर न्यूज | अमृतसर सिटी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे हथियार तस्करी मॉड्यूल के 6 आरोपियों को काबू किया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से एक ग्लॉक सहित 5 पिस्तौल और 34 जिंदा कारतूस बरामद हुए। इन हथियारों का इस्तेमाल टारगेट ​िकलिंग में होना था। जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी मजदूरी करते हैं और पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार (18) निवासी मकबूलपुरा, करनबीर सिंह उर्फ अजय (24) निवासी गांव काले तरनतारन, जशनदीप सिंह उर्फ ज्ञानी (18), ओंकार सिंह उर्फ वंश (21) और आकाशदीप सिंह (24) निवासी गांव मरी मेघा, खालड़ा तरनतारन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी तस्कर भट्टी के लिंक में थे और ड्रोन के जरिए हथियार मंगाते थे। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 28 फरवरी को रोहित और एक नाबालिग को काबू कर एक पिस्तौल और तेजधार हथियार बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि यह हथियार करनबीर उर्फ अजय ने सप्लाई किए थे। इसके बाद पुलिस ने करनबीर को काबू किया। इसके बाद ओंकार , आकाशदीप और जशनदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके पास से 4 और पिस्तौल बरामद हुए। हथियार सप्लाई की चेन में नाबालिगों को अब ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। 6 आरोपियों में मेन जश्न, ओंकार और आकाश हैं। इन्होंने करणबीर और रोहित को लालच देकर नाबालिग को शामिल करने के लिए कहा जिसके बाद इन्होंने 16 साल नाबालिग को इस सप्लाई की चेन में शामिल किया। हथियार की सप्लाई में किसी को शक न हो उसके लिए नाबालिग को तैयार किया गया। जानकारी के मुताबिक नाबालिग बार्डर इलाके से हथियार लाने के लिए भी अपने दोस्तों के साथ जाता रहा है। रोहित, करनणबीर और नाबालिग को 60 हजार रुपए का लालच दिया गया था। जब वह हथियार सप्लाई करने के लिए जा रहे थे तो पहले पुलिस ने रोहित और नाबालिग को काबू किया, फिर उनके निशानदेही पर बाकियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पहले भी हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है। आरोपी पूरे पंजाब में ह​ि​थयारों की सप्लाई कर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *