होली पर अस्पताल में घुसकर मचाया हुड़दंग, रोका तो बाप-बेटे पर हमला

भास्कर न्यूज | अमृतसर खजाना गेट स्थित महाजन अस्पताल में होली के दौरान कुछ युवकों ने अस्पताल में घुसकर जमकर हुड़दंग मचाया। आरोप है कि युवकों ने मरीजों के परिजनों पर जबरन रंग डालना शुरू कर दिया और अस्पताल की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया। जब अस्पताल में मेडिकल स्टोर चलाने वाले बाप-बेटे ने हुड़दंगियों को रोकने की कोशिश की तो बेसबॉल बैट और लोहे के कड़े से हमला घायल कर दिया। थाना डी डिवीजन पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित 13 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले में नाबालिग आरोपी को काबू कर लिया गया है। अस्पताल के मैनेजर सुशील गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 मार्च दोपहर 3 बजे 13 युवक नशे की हालत में अस्पताल के अंदर जबरन घुस आए। आरोपियों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया और मरीजों के परिजनों पर रंग डालने लगे। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले राजू अरोड़ा और उसके बेटे संयम अरोड़ा ने उन्हें ऐसा करने से रोका। गुस्साए युवकों ने दोनों को पकड़कर अस्पताल के गेट के बाहर घसीट लिया। आरोपियों ने बाप-बेटे पर बेसबॉल और लोहे के कड़े से हमला करके गंभीर घायल कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल के कर्मचारी और लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घायल बाप-बेटे को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार किया है। बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *