बीपीएस की बास्केटबॉल टीम मैच खेलने जमशेदपुर रवाना

बोकारो | सेक्टर-3 स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल की बास्केटबॉल टीम (अंडर-14 व अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग) सीबीएसई क्लस्टर-3 मैच खेलने के लिए जमशेदपुर रवाना हुई। प्रतियोगिता 29 जुलाई से दो अगस्त तक विद्या भारती चिन्मया विद्यालय जमशेदपुर में होगी। प्रतियोगिता में झारखंड और बिहार के लगभग 60 से अधिक सीबीएसई विद्यालयों से 1000 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पिछले वर्ष बोकारो पब्लिक स्कूल की बास्केटबॉल टीम दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-3 में अंडर-14 बालक वर्ग में चैंपियन बनकर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप खेलने आगरा गई थी। प्राचार्य डॉ. सुधा शेखर ने बास्केटबॉल टीम को बधाई दी और उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। शारीरिक शिक्षक व टीम के कोच आकाश कुमार मंडल, टीम मैनेजर अमरजीत कौर, उप प्राचार्य विश्वजीत पाल, शिक्षक अजीत कुमार झा, अरविंद कुमार, केदार कुमार, उज्जल प्रताप, आशीष आदि ने शुभकामनाएं दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *