अमृतसर | जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति के महासचिव नैनीश बहल की अगुवाई में बीबीके डीएवी सीनियर सकेंडरी स्कूल महासिंह गेट में ठंडे पानी की मशीन स्कूल को भेंट की। इस मौके पर पढ़ाई में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर समाज सेविका मैडम मीनाक्षी पूजा छाबड़ा ने स्कूली बच्चों को स्कूल बैग भी बांटे। प्रिंसिपल इंदू अरोड़ा ने मेहमानों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर रीति, रमा, निर्दोष, मंजू, पूजा, शीतल व स्कूल स्टाफ में बच्चों के माता-पिता उपस्थित थे।


