बीमारियों से बचाव की जानकारी देगा प्रचार रथ

बेमेतरा| छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में एचआईवी, एड्स एवं सिफलिस नियंत्रण को लेकर जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। 15 से 23 दिसंबर तक इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन चलाया जा रहा है। बुधवार को सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, डीएचओ डॉ. बीएल राज, नोडल अधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश एवं बीएमओ डॉ शरद कोहाड़े ने एचआईवी-एड्स जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार-प्रसार रथ जिले के सभी विकासखंडों में भ्रमण कर माइकिंग एवं आईईसी गतिविधियों के माध्यम से आम नागरिकों को एचआईवी, एड्स व सिफलिस से बचाव की जानकारी देगा। अभियान के तहत कलादल के माध्यम से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमएचओ ने आमजन से अपील की है कि इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर स्वास्थ्य शिविरों का लाभ लें और एचआईवी-एड्स के प्रसार को रोकने में सहयोग करने कहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *