भास्कर न्यूज | दाढ़ी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुखाताल में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बेमेतरा ने बच्चों को पानी की बोतल वितरित की। उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने ग्रामीणों और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से न्योता भोज कराया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं शाला गतिविधियों में सहभागिता बढ़ाने का संदेश दिया गया। सहायक संचालक शिक्षा विभाग सुखचंद कोशले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जगदीश प्रसाद धृतलहरे, बीईओ कामिनी महिलांग, विकासखंड स्रोत समन्वयक राजेन्द्र साहू सहित शिक्षा विभाग के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। डाइट प्राचार्य धृतलहरे ने शाला परिसर में शांतिपूर्ण एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण निर्माण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पौधरोपण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है। इस अवसर पर संकुल समन्वयक बैहरसरी जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राघव साहू, चुरामन वर्मा, जितेन्द्र कुमार साहू, शिक्षक भीखम चंद बारले, सोमेश श्रीवास, प्रगति साहू आदि शामिल हुए।


