बीमार-पिता के इलाज के लिए बैंक से नहीं मिला पैसा:कई बार चक्कर लगा चुका परिवार; वीडियो बनाकर बैंक मैनेजर पर लगाए आरोप

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विजयनगर के रहने वाले उमेश यादव अपने बीमार पिता जोगी यादव (62 साल) के इलाज के लिए बैंक से पैसे निकालने में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। पिता गंभीर किडनी रोग से पीड़ित हैं और उन्हें तत्काल उपचार की जरूरत है। आर्थिक तंगी के बीच बैंक से राशि निकालने में हो रही देरी ने परिवार की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, उमेश यादव ने विजयनगर समिति में 679 बोरी धान की बिक्री की थी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता के इलाज के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज से 20-20 हजार रुपये की दो बार निकासी की। हालांकि, जोगी यादव की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के कारण उनके लिए बार-बार रामानुजगंज आना मुश्किल होता जा रहा था। कई बार लगाए बैंक के चक्कर इस समस्या को देखते हुए उमेश यादव ने अपने पिता के नाम से चेक बुक के लिए आवेदन किया। कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बाद उन्हें चेक बुक तो मिल गई, लेकिन अब खाते से राशि आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) कराने के लिए भी बैंक प्रबंधन द्वारा उन्हें बार-बार बुलाया जा रहा है। उमेश यादव का कहना है कि जिस काम को सामान्यतः एक दिन में पूरा किया जाना चाहिए, उसके लिए कई दिनों से परेशान किया जा रहा है। बीमार पिता के साथ वीडियो वायरल इसी बीच, बैंक के बाहर पैसे निकालने में हो रही परेशानी को लेकर उमेश यादव अपने बीमार पिता के साथ दिखाई दिए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बैंक प्रशासन की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। जल्द से जल्द राशि उपलब्ध कराने की मांग परिजनों का कहना है कि जोगी यादव की हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। यदि उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला, तो उनकी बीमारी और गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने बैंक प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जल्द से जल्द राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *