बीसलपुर बांध को आकर्षक बनाने, लवकुश वाटिका को विकसित करने पर हुई चर्चा

टोंक| जिले में पर्यटन विकास को गति देने के लिए सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौकरिया की अध्यक्षता में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में टोंक जिले के पर्यटन विकास को लेकर एडीएम के समक्ष बिंदुवार चर्चा की गई। पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक मधुसूदन ने बताया कि बीसलपुर बांध को आकर्षक पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। संत धन्ना भगत के पैनोरमा का संचालन आमजन के लिए किया जा रहा है। नगरफोर्ट एवं मांडकलां के विकास कार्य पूर्ण कराएं जा चुके है। अरबन फॉरेस्टर एवं लवकुश वाटिका को विकसित करने के लिए टेंडर किया गया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने समिति से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पर्यटन को लेकर मुख्यमंत्री बजट घोषणा एवं अन्य कार्यों को समन्वय बनाकर पूर्ण करें। बैठक में नगर परिषद के अधिशासी अभियंता फतेह सिंह, बीसलपुर बांध अधिशासी अभियंता मनीष बंसल, वन विभाग के एएसीएफ अनुराग समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिले में पर्यटन विकास की संभावनाएं अधिक है। जिस पर लंबे समय से गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया है। हाथी भाटा, बीसलपुर बांध क्षेत्र को पर्यटन के लिए विकसित किए जाने, सुनहरी कोठी सहित यहां के कई तालाबों को लेकर विकास की चर्चाएं भी कई बार हुई। लेकिन अधिकांश कार्य जो चर्चा एवं योजना के तहत सामने आए, वो नहीं हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *