बीसीएम स्कूल प्रिंसिपल काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

भास्कर न्यूज |लुधियाना बीसीएम स्कूल सेक्टर-32 के प्रांगण में स्कूल बस से छात्रा अमायरा(7) को कुचलने के मामले में परिजनों ने पांचवें दिन भी थाना डिवीजन-7 के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रखा। इसके परिणाम स्वरूप पुलिस की तरफ से स्कूल के प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि अमायरा की मौत का मामला सीएम दरबार तक जा पहुंचा था। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। प्रिंसिपल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें किसी अन्य जगह पर ले जाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा के नजरिए से प्रिंसिपल को थाना डिवीजन-7 में नहीं रखा गया है। वहीं ये बात भी सामने आई कि शुक्रवार को ही प्रिंसिपल ने कोर्ट में जमानत की अर्जी भी लगा दी थी। एसएचओ भूपिंदर सिंह ने बताया कि 4 दिनों की जांच के बाद प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया को गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंसिपल पर स्कूल में से सबूत मिटाने के आरोप हैं, जिसके लिए पर्चे में उनका नाम दर्ज कर धाराओं में भी बढ़ोतरी की गई। फ़िलहाल प्रिंसिपल की गिरफ्तारी बाद अदालत की तरफ से उनका दो दिन का रिमांड मिला है। बता दें कि 16 दिसंबर की सुबह को बीसीएम स्कूल के गेट-1 के पास स्कूल बस से कुचलकर 7 साल की बच्ची अमायरा की मौत हो गई थी। घटना के बाद बस ड्राइवर सिमरनजीत सिंह को तो गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन परिजनों की मांग के बाद पर्चे से लापरवाही और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत स्कूल प्रिंसिपल और मैनेजमेंट का नाम भी दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *