बीसीए फाइनल ईयर के छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की

लुधियाना| चंडीगढ़ में बीसीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा 24 वर्षीय छात्र दिलबाग सिंह शनिवार को लुधियाना के ग्यासपुरा स्थित अपने घर में संदिग्ध हालातों में फंदे से लटका मिला। वह शुक्रवार दोपहर कॉलेज से घर लौटा था और अपने कमरे में चला गया। देर रात जब उसके पिता बलवीर सिंह काम से लौटे तो कमरे में दाखिल होकर बेटे को फंदे से लटका देख हैरान रह गए। सूचना मिलते ही ग्यासपुरा चौकी इंचार्ज चांद हीर पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक दिलबाग सिंह गुरु तेग बहादुर नगर का रहने वाला था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच और परिजनों के बयान दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। परिजन भी किसी तरह की आशंका जाहिर नहीं कर सके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *