बीसीसीएल की बांसजोडा कोलियरी में आग:CHP ट्रांसफार्मर हाउस में लगी आग से उत्पादन प्रभावित, दमकल की टीम ने पाया काबू

धनबाद के बीसीसीएल एरिया-05 की बांसजोडा कोलियरी में मंगलवार को एक बड़ी घटना सामने आई। यहां सीएचपी ट्रांसफार्मर हाउस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं को देखकर क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सीएचपी का काम और उत्पादन पूरी तरह प्रभावित रहा। उच्च स्तरीय जांच की मांग बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के महामंत्री मानस कुमार चटर्जी ने प्रबंधन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह हादसा सुरक्षा मानकों में लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। इससे काम प्रभावित होता है और जान-माल का खतरा भी बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *