बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेसिडेंट की भर्ती, आज अंतिम तारीख

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेसिडेंट के 34 पदों पर साक्षात्कार से भर्ती होगी। इनमें से 5 पद अनारक्षित हैं। इन पदों पर 17 दिसंबर सुबह 11 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा 9 पद इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में हैं। इनमें एक अनारक्षित है। 2 पद एससी व 3-3 पद एसटी एवं ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। जनरल मेडिसिन में 5, त्वचारोग में 1, जनरल सर्जरी में 5, पीडियाट्रिक में 2, ईएनटी व आर्थोपेडिक में 1-1, ऑप्थालमोलॉजी में 1, ऑब्स एवं गायनी में 3, एनीस्थिसिया में 2, रेडियो डॉयग्नोसिस विभाग में 4 पद हैं। आए आवेदनों की छंटनी 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से होगी। 3 बजे से साक्षात्कार होंगे। आवेदन का प्रारूप सहित अन्य जानकारी कॉलेज की वेबसाइट व नोटिस बोर्ड से ली जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *