बुकिंग के रूपए के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद:सफारी एजेंट व होटल स्टाफ आपस में भिड़े

सवाई माधोपुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित होटल परिधी में पर्यटक बुकिंग के रुपयों के लेनदेन को लेकर ट्रेवल एजेंट व होटल प्रबंधन के बीच मारपीट हो गई। इस सम्बन्ध में ट्रेवल एजेंट नोमान खान व होटल संचालक ओमप्रकाश सैनी ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि नोमान व‌ उसके साथी होटल के लिए पर्यटक बुकिंग का काम करते हैं। उन्होंने होटल परिधी के 16 पर्यटकों की केंटर में टिकट बुक करवाई थी। होटल प्रबंधन ने उन्हें पांच हजार रुपए एडवांस दे दिए थे। ट्रेवल एजेंट शेष 16 हजार रुपए लेने होटल गए थे। वहां होटल प्रबंधन के लोगों ने उलाहना दिया कि पर्यटक सफारी से खुश नहीं हुए और रूपए नहीं देंगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी में बात तू-तू मैं-मैं से झगड़े तक पहुंच गई। इस दौरान होटल से जुड़े कुछ लोग बोलेरो से भी आए। इन लोगों ने यहां आकर मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद होटल प्रबंधन व ट्रेवल एजेंटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस सम्बन्ध में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *