सिलावट समाज सभा भवन सेवा समिति व गजदर परिवार जालोर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें समाज की 27 प्रतिभाओं को मेडल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेवा समिति के अध्यक्ष जाकिर हुसैन व आयोजक हबीब रहमान ने बताया कि सिलावट समाज सभा भवन सेवा समिति की ओर से प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को सामतीपुरा रोड पर स्थित चामुण्डा गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें सिलावट समाज के 10वीं व 12वीं उर्तीण छात्र-छात्राओं व कलाम पाक आमीन करने वाले 27 प्रतिभाओं का सम्मान कर हौसला अफजाई की गई। समारोह में दसवीं के नौ व बारहवीं के आठ समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का साफा, माला व स्मृति चिन्ह देकर व कुरान मजीद आमीन करने वाले दस बच्चों को सम्मानित किया। 2024 में रेहान खान ,हयात खान को बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन किया समारोह में अतिथि के रूप मे समाज के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त तहसीलदार लियाकत अली शेख, सेवानिवृत्त व्याख्याता आबाद अली, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक शाकीर अली, रमजान खान, भूरे खांजी,जलाल खान, भंवरू खान व सिलावट समाज के पेश इमाम मौलाना सलीम मुस्तफाई उपस्थित थे। तालीम से ही समाज की तरक्की समारोह को सम्बोधित करते हुए लियाकत अली शेख ने कहा कि दीनी व दुनिया तालीम से ही समाज की तरक्की होती है । इसलिए अपने बच्चों को अधिकाधिक शिक्षित करें। आबाद अली ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना भी जरूरी है। बिना संस्कार के शिक्षा व्यर्थ है। समारोह का संचालन कर रहे सीनियर नर्सिंग आफिसर शहजाद खान ने समाज को संगठित होने के साथ अपने बच्चों शिक्षित करने की बात कही। इस दौरान लियाकत अली, लाड़े खान, रहमान खान, पूर्व पार्षद अयूब शेख, सलीम जावेद, सिराजुद्दीन खान, साबिर खान, रूबाब खान, मुफ्ती मोहम्मद, मोहम्मद रफीक, रफीक खान, तालिब हुसैन, जाहिद हुसैन, मजीद खान, मोहसिन अली, अल्ताफ हुसैन, निकू, सोहेल, मुश्ताक खान, असलम शेख , मोहमद इख्तियार व इरफान खान सहित समाज के लोग मौजूद रहे।


