बुजुर्ग दंपती के घर चोरी, सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना हैबोवाल कलां इलाके में रहने वाले राजेश ने अपने घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर से पर्चा दर्ज करवाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के अनुसार 29 नवंबर की रात करीब 3:15 से 3:30 बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति जस्सियां रोड स्थित उनके घर में घुस आए और मोबाइल फोन व उनकी 87 वर्षीय मां का पर्स चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। राजेश का कहना है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल की थी और पुलिस मौके पर भी पहुंची, लेकिन इसके बाद न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही जांच आगे बढ़ी। उन्होंने बताया कि वे कई बार पुलिस चौकी और थाने के चक्कर लगा चुके हैं। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसका नंबर 713039 है, जो एसीपी वेस्ट कार्यालय को मार्क की गई, लेकिन वहां से भी कोई जवाब नहीं मिला। पीड़ित ने देरी की जिम्मेदारी तय करने और मामले की प्रगति की जानकारी देने की मांग की है। वहीं इस मामले में जांच अधिकारी प्रदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित ने बयान नहीं लिखवाए, जबकि पीड़ित का दावा है कि बयानों की कॉपी शिकायत के साथ अटैच की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *