बुड्ढा दरिया के पानी में स्नान करना हानिकारक: जेएस गिल

भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब के पर्यावरण प्रेमी जेएस गिल ने लुधियाना के बाबा सीचेवाल के स्नान घाट पर बुड्ढा दरिया के पानी की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। गिल के अनुसार, इस पानी में रासायनिक और अम्लीय तत्व मिल रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न उद्योगों से निकलने वाले रसायन बिना उपचारित सीवेज सिस्टम में डाले जा रहे हैं, जिससे जल में प्रदूषण बढ़ रहा है। गिल ने चेतावनी दी कि इस पानी में स्नान करना न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि इसे पवित्र मानना भी गलत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *